
सडक़ पर तेज रफ्तार से चल रहा ऑटो अचानक पलटा, चालक बुरी तरह से घायल





सडक़ पर तेज रफ्तार से चल रहा ऑटो अचानक पलटा, चालक बुरी तरह से घायल
बीकानेर। महाजन यहां फील्ड फायरिंग रेंज को जाने वाली सडक़ पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक ऑटो के नीचे दब गया। जानकारी के अनुसार गुसाईना निवासी टीकूराम अपने ऑटो से एक अन्य व्यक्ति के साथ महाजन से गुसाईना जा रहा था। महाजन से दो किमी आगे सडक़ पर अचानक गाय आने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक ऑटो के नीचे दब गया। मौके पर ही ग्रामीण बैंक के महाजन शाखा प्रबंधक रामेश्वर धतरवाल पहुंच गए। उन्होंने जैसे तैसे ऑटो चालक को बाहर निकाला। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य राहुल पारीक, सामाजिक कार्यकर्ता कालूराम स्वामी, कार चालक राजेंद्र नाई आदि भी घटना स्थल पर पहुंचे व घायल को महाजन अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची व घायल की सुध ली।


