
शहर के इस इलाके में कचरा संग्रहण नहीं होने पर निगम को भेजा कानूनी नोटिस





शहर के इस इलाके में कचरा संग्रहण नहीं होने पर निगम को भेजा कानूनी नोटिस
बीकानेर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संया 32 स्थित गली संया 3 पटेल नगर क्षेत्र में नियमित रूप से घर घर कचरा संग्रहण वाहन निमित रूप से नहीं पहुंचने से आमजन परेशान हो रहे है। वार्ड जमादार सहित निगम अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर विजय दीक्षित निवासी पटेल नगर ने जरिये अधिवक्ता नगर निगम को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में अधिवक्ता सुनिता दीक्षित ने बताया कि वार्ड संया 32 में घर-घर कचरा संग्रहण की गाडिय़ा कचरा संग्रहण के लिए नियमित रूप से नहीं पहुंच रही है। गाडी आने का भी कोई नियमित समय तय नहीं है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में ऑनलाइन पोर्टल पर भी बार-बार शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। अधिवक्ता सुनिता दीक्षित ने निगम आयुक्त नगर निगम, इंचार्ज घर घर कचरा संग्रहण योजना के नाम कानूनी नोटिस भेजकर उक्त समस्याओं के सात दिवस में समाधान करवाकर अवगत करवाने के लिए नोटिस प्रेषित किया है। दीक्षित के अनुसार बीकानेर निवासी किसी व्यक्ति को उक्त प्रकार की समस्या है तो वे उनसे सपर्क कर सकते है। निशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी।


