निगम में घुम रहे दलालों पर अंकुश,निगम में आने जाने वालों का रखा जायेगा रिकॉर्ड

निगम में घुम रहे दलालों पर अंकुश,निगम में आने जाने वालों का रखा जायेगा रिकॉर्ड

निगम में घुम रहे दलालों पर अंकुश,निगम में आने जाने वालों का रखा जायेगा रिकॉर्ड
बीकानेर. नगर निगम में जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन सहित अन्य कार्यों के लिए जरूरी लोगों के साथ-साथ बिना कारण आने वाले लोगों की भी संया बढ़ रही है। इससे निगम कार्य में हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा ने एक शिकायत पर अचानक निगम परिसर और कार्यालयी कक्षों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निगम हेल्प लाइन सेंटर के बाहर सहित परिसर व निगम गैलेरी व कक्षों में बिना कार्य के घूम रहे बीस से अधिक लोगों को निगम से बाहर निकाला गया।
व्यवस्था को कर रहे पुता
उपायुक्त यशपाल आहूजा ने बताया कि नगर निगम में प्रवेश के लिए मुख्य गेट के पास रजिस्टर में नाम, मोबाइल नंबर व कार्य का विवरण इंद्राज करना प्रारंभ कर रखा है, इसके बावजूद कई लोग बिना रजिस्टर में इंद्राज करवाए निगम परिसर में घूमते रहते है। अब निगम में प्रवेश से पहले रजिस्टर में नाम व कार्य को इंद्राज करवाने की व्यवस्था को और पुता किया गया है। निगम कर्मचारियों को छोडक़र किसी अन्य बाहरी व्यक्ति को अपनी जानकारी रजिस्टर में इंद्राज करवानी आवश्यक होगी।
शिकायत मिलने पर की कार्रवाई
उपायुक्त ने बताया कि कुछ बाहरी लोगों के जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन कार्य में दलाल की भूमिका निभाने की शिकायत मिली। वहीं एक शिकायत पैसे वसूलने की भी मिली। इसको गंभीरता से लेते हुए बिना किसी कार्य, किसी दूसरे के कार्य का बहाना लेकर निगम परिसर में पहुंचे लोगों को बाहर निकाला गया।
उपायुक्त के अनुसार होमगार्ड के जवानों और निगम कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि रोज जो व्यक्ति बिना कारण बार-बार निगम परिसर व कार्यालयी कक्षों में पहुंच रहे है, उनको पहचान कर सूचना दी जाए व उनके अनाधिकृत व बिना काम के प्रवेश पर करने वालों रोक लगाई जाए।

Join Whatsapp 26