
कोतवाली थाना इलाके के इस जगह पर पांच महीने का भ्रूण मिला, पार्षद ने करवाई मर्ग







कोतवाली थाना इलाके के इस जगह पर पांच महीने का भ्रूण मिला, पार्षद ने करवाई मर्ग
बीकानेर। बीकानेर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गंदे पानी की नाली में एक मानव भ्रूण मिला है। अद्र्ध विकसित ये भ्रूण करीब पांच-छह महीने का है, जिसे किसी ने नाली में बहा दिया। आसपास के लोगों ने नाली में भ्रूण देखा तो सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा ने पुलिस को बुलाया और बाद में इसका अंतिम संस्कार करवाया।
दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के कुम्हारों के मोहल्ले में गंदे पानी की निकासी के लिए बनी नाली में मानव भ्रूण दिखाई दिया। राहगीरों ने इस भ्रूण को देखने के बाद लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा ने पुलिस को सूचना कर दी। शव को बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया गया। जहां से शर्मा ने ही इसका अंतिम संस्कार करवाया। कोतवाली पुलिस ये पता लगा रही है कि यहां पर ये अद्र्ध विकसित भ्रूण किसने फैंका है? मर्ग दर्ज करके कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी से भी पता लगाया जा रहा है कि यहां किसने और कब भ्रूण को फैंका है।
इससे पहले भी कई बार अद्र्ध विकसित भ्रूण मिलते रहे हैं। पीबीएम अस्पताल परिसर में ही कई बार भ्रूण मिल जाते हैं लेकिन शुक्रवार को जहां भ्रूण मिला, वहां कोई अस्पताल भी नहीं है। ऐसे में किसी अज्ञात शख्स ने ही जानबूझकर इसे यहां फैंका है।


