Gold Silver

भाजपा में हलचल तेज: इस महीने जारी हो सकती है बीकानेर जिला कार्यकारिणी

भाजपा में हलचल तेज: इस महीने जारी हो सकती है बीकानेर जिला कार्यकारिणी

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। प्रदेश बीजेपी में करीब साढ़े 6 माह पहले 2 दिसम्बर 2024 को संगठन के चुनाव (संगठन पर्व) शुरू हुए थे। इन चुनावों में बूथ से लेकर प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन होना था। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी बीजेपी में आज भी अधूरा संगठन ही काम कर रहा हैं। प्रदेश में 22 फरवरी को प्रदेशाध्यक्ष के पद पर मदन राठौड़ के निर्वाचन के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो गई थी। ऐसे में माना जा रहा था कि शेष रहे पदों पर प्रदेशाध्यक्ष ही नियुक्ति करेंगे, लेकिन करीब साढ़े 3 माह बीतने के बाद भी प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ नियुक्तियां नहीं कर पाए हैं। प्रदेश में आज भी करीब 60 मंडल अध्यक्ष औऱ 4 जिलाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई हैं। वहीं मंडल से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी नहीं हुआ है। वहीं कुछ जिले ऐसे भी जिसमें अध्यक्ष तो बन गया लेकिन कार्यकारिणी का गठन अभी तक भी नहीं हो सका है। इनमे से एक जिला बीकानेर भी है। यहां भी अभी तक देहात में एक मंडल अध्यक्ष की घोषणा नहीं हो सकी है। तो वहीं कार्यकर्ताओं को नई कार्यकारिणी की घोषणा का इंतजार है। जिला कार्यकारणी में जगह बनाने के लिए अब कार्यकर्ता दिल्ली से जयपुर चक्कर लगा रहे है ।

इसी महीने उम्मीद
बीकानेर में भी अब उम्मीद की जा रही है कि इसी महीने भाजपा कार्यकारिणी का विस्तार हो सकता है। हालांकि देहात में कोलायत मंडल में अभी तक अध्यक्ष की घोषणा न होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक सूत्रों की माने तो कोलायत में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवीसिंह भाटी और विधायक अंशुमान सिंह भाटी ही वहां से अध्यक्ष तय करना चाहते है लेकिन केंद्रीय मंत्री भी इसमें अपने कार्यकर्ता को जगह दिलाना चाहते है इसी वजह से अब तक कोलायत में घोषणा नहीं हो सकी है ।कोलायत में जल्द ही मंडल अध्यक्ष की घोषणा होने के साथ ही बीकानेर शहर और देहात की कार्यकारिणी की भी घोषणा हो जाएगी। हाल ही में संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कार्यकारिणी की घोषणाएं जल्द करने के निर्देश भी दिए हैं। ऐसे में अब उम्मीद है कि जून के अंतिम सप्ताह या फिर जुलाई प्रथम सप्ताह में भाजपा की जिला और देहात कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि इस कार्यकारिणी में भाजपा विधायक और वरिष्ठ नेताओं ने अपनी-अपनी बिसात बिछाने भी शुरू कर दी है। सभी चाहते हैं कि उनके चाहतों को कार्यकारिणी में जगह मिले। हालांकि जगह तो किस मिलेगी वह तो जयपुर से ही तय होगा। सूत्रों की माने तो यहां से दोनों ही अध्यक्ष सूची तैयार करके जयपुर में रायशुमारी करेंगे। इसके बाद ही घोषणा संभव है। फिलहाल भाजपा अपने नई कार्यकारिणी या कहें की नए अध्यक्ष अपनी टीम बनाने में जुट गए हैं।

Join Whatsapp 26