
शारीरिक शिक्षक गौरव पुरोहित की अनोखी पहल, एक पेड़ खुद नाम होगा







शारीरिक शिक्षक गौरव पुरोहित की अनोखी पहल, एक पेड़ खुद नाम होगा
बीकानेर । जहां एक तरफ सोलर के कारण हजारों खेजडियों को काट डाला है। वहीं दूसरी तरफ शहर के शारीरिक शिक्षक गौरव पुरोहित एक अनोखी पहल लेकर आये है। उन्होंने एक अभियान चलाया है कि शहर के बीचों बीच स्थित एमएम ग्राउंड एक समय अपना स्वरुप खो चुका था। चारों तरफ धूल-धूल ही दिखाई देती थी। लेकिन कहते है काम करने का जज्बा अगर हो तो कोई भी काम कठिन नही है। ऐसे ही राजकीय मोहता मूलचंद सी.सै. स्कूल के गौरव पुरोहित की जब शारीरिक शिक्षक के रुप में नौकरी लगी तो एक ही लक्ष्य था कि किसी तरह शहर के एमएम ग्राउड को इस तरह से तैयार करेंगे कि शहर के बच्चे इसमें खेल कर अपना मनोरंजन कर सके। इसी उम्मीद के साथ उन्होंने काम शुरु किया और आज एमएम ग्राउड की फिजा ही बदल दी है। पुरोहित ने बताया कि अब जो अभियान लेकर आये है उसमें आप एक पेड़ दान दे दो या आप आकर पेड लगा दो उसको संभालना हमारी जिम्मेदारी है। उस पेड़ को किस तरह से पाल पोसकर बड़ा करना है उसकी जिम्मेदारी हमारी होगी। उन्होंने शहरवासियों को एक स्लोग्न दिया है एक पेड़ खुद के नाम होगा।


