Gold Silver

राजस्थान में गर्मी के बीच मानसून को लेकर आई खुशखबरी, 9-10 जून को कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में गर्मी के बीच मानसून को लेकर आई खुशखबरी, 9-10 जून को कैसा रहेगा मौसम?

बीकानेर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू हो गया है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में पारा 45 पार पहुंच रहा है। बीकानेर में रविवार को भीषण गर्मी ने आमजन की दिनचर्या पर असर डाल दिया। सुबह 10 बजे के बाद ही मुय मार्गों पर आवागमन कम होने लगा और दोपहर एक बजे के बाद तो सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में श्रीगंगानगर (47.4 डिग्री) के बाद सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 20 जून तक मानसून आने की संभावना जताई है। इंतजार बस खत्म होने जा रहा है। अब सिर्फ 12 दिन ही बाकी रह गए है। विभाग के अनुसार मानसून बांसवाड़ा जिले के रास्ते दस्तक दे सकता है। अगर आईएमडी की मानें तो पूरे राजस्थान में मानसून आने में करीब एक माह का वक्त लगेगा।

और बढ़ेगी गर्मी
फिलहाल राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। लू का नया दौर लौट सकता है। अगले 7 दिनों तक राजस्थान में बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर-पश्चिमी में बीकानेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में 10 जून तक अधिकतम पारा 45-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव चलने की प्रबल संभावना है। बीकानेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में 8 से 10 जून के दौरान धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।

Join Whatsapp 26