मकान की तराई के दौरान करंट लगने से तीन की मौत, एक गंभीर घायल

मकान की तराई के दौरान करंट लगने से तीन की मौत, एक गंभीर घायल

 मकान की तराई के दौरान करंट लगने से तीन की मौत, एक गंभीर घायल
खुलासा न्यूज़ अजमेर जिले के सावर थाना क्षेत्र के बिसुन्दनी गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें मकान की तराई के दौरान करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों में प्रेम देवी, उनकी बेटी माया देवी और दामाद कंवरलाल शामिल हैं, जो कादेड़ा गांव के निवासी थे।
क्या है पूरा मामला?
बिसुन्दनी गांव में प्रेम देवी के निर्माणाधीन मकान का काम चल रहा था। इस दौरान उनकी बेटी माया देवी और दामाद कंवरलाल मदद के लिए आए थे। बुधवार सुबह करीब 7 बजे मकान की तराई का काम शुरू हुआ। कंवरलाल दीवार पर चढ़कर पानी की पाइप से तराई कर रहे थे, जबकि प्रेम देवी और माया देवी नीचे दीवार के पास ईंटें जमा कर रही थीं। इसी दौरान तराई के पानी से दीवार के पास की ईंटें और बजरी का ढेर गीला हो गया। कंवरलाल द्वारा छोड़ा गया पानी का फव्वारा मकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन से छू गया, जिससे पूरे मकान में करंट दौड़ गया।
करंट की चपेट में आने से कंवरलाल, प्रेम देवी और माया देवी बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में प्रेम देवी की एक अन्य बेटी तारा देवी भी गंभीर रूप से झुलस गई। स्थानीय लोगों ने चारों को तुरंत सावर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रेम देवी, माया देवी और कंवरलाल को मृत घोषित कर दिया। कंवरलाल की पीठ में करंट से गहरा गड्ढा पड़ गया था। तारा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |