पॉजिटिवों ने बढ़ाई शहरवासियों की चिंता,आज फिर आएं इतने पॉजिटिव

पॉजिटिवों ने बढ़ाई शहरवासियों की चिंता,आज फिर आएं इतने पॉजिटिव

बीकानेर। बीकानेर में मंगलवार का दिन शहरवासियों के लिये अमंगलकारी खबर लेकर आया। एक ही दिन में 12 पॉजिटिव मरीज आने से शहरवासियों की धड़कनें तेज हो गई। बुधवार को सुबह आई रिपोर्ट ने जरूर सुकुन दी। लेकिन रात को आई रिपोर्ट ने एक बार फिर चिंता की बढ़ा दी। आज आई रिपोर्ट में 6 पॉजिटिव केस सामने आएं। इसको मिलाकर अब आंकड़ा 71 हो गया है। सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने बताया जो लोग पॉजिटिव आएं है वे संक्रमित मरीजों के परिचत व परिजन ही है।  डॉ मीणा ने बताया कि 4230 सैम्पल में से अभी 25 एक्टिव केस है। इनमें से तीन प्रवासी है। वहीं 54 जनों की रिपोर्ट नेगेटिव आएं है
तीन की मौत
बीकानेर में पहला मरीज चार अप्रेल को रिपोर्ट हुआ। इसके बाद 15 मई को अंतिम मरीज रिपोर्ट हुआ। इसके बाद लगातार पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे है। इस प्रकार पॉजिटिव की संख्या अब 71 हो गई। जिसमें से तीन की मौत हो गई। पहले मरीज की मौत चार अप्रेल को ही हो गई थी। इसके अलावा 37 मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव भी होकर गये है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |