मानसून एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार, राजस्थान में इस तारीख को मानसून की एंट्री!

मानसून एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार, राजस्थान में इस तारीख को मानसून की एंट्री!

मानसून एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार, राजस्थान में इस तारीख को मानसून की एंट्री!

राजस्थान में लोग भीषण लू और गर्मी से बेहाल हैं। दिन में आसमान से बरस रही आग ने जनजीवन को पस्त कर दिया है तो रात में गर्मी बेचैनी बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश शहरों में हीटवेव का दौर जारी रहने की चेतावनी दी है। ज्येष्ठ मास की तपती दुपहरी में जयपुर में सड़कों पर मानों कर्फ्यू जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी के साथ अच्छी खबर भी आ रही है। राजस्थान में दक्षिण पश्चिमी मानसून की एंट्री भी इस बार तय समय से कुछ पहले होने की प्रबल संभावना बन रही है। मौसम विज्ञानियों ने इस बार 25 जून से पहले ही राज्य में मानसून की एंट्री होने के संकेत दिए हैं। राजस्थान में सामान्यतया दक्षिण पश्चिमी मानसून की 25 जून तक एंट्री होती है। लेकिन इस बार केरल में दक्षिण पश्चिमी मानसून की दस्तक तय समय 27 मई से पहले होने वाली है। माना जा रहा है कि अनुकूल परिस्थितयां बनने पर जिस रफ्तार से मानसून देश के उत्तरी इलाकों की ओर बढ़ रहा है,ऐसे में राजस्थान में भी मानसून की एंट्री इस बार तय समय 25 जून या उससे पहले ही होने की प्रबल संभावना है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |