
वार्ड 61 में घर-घर जाकर किया मास्क वितरण





बीकानेर (नसं)। शहर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पहले जरुरतमंदों को घर-घर राशन किट वितरण का कार्य किया जो आज तक निरंतर चालू है इसके साथ साथ भारतीय युवा कांग्रेस एक मुहिम लेकर आई है जिसका स्लोगन है मास्क पहनो इंडिया को बचाओं इस मुहिम में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरुण व्यास व उनकी टीम द्वारा लगातार 21 दिन से वार्डवार मास्क वितरण किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को वार्ड नं. 61 में बड़ा बाजार, सिगियों का चौक, छिंपों का मौहल्ला क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को मास्क वितरण किया। इस मौके पर व्यास के साथ कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी विजय प्रकाश भादाणी ने बताया कि करीब 1200 मास्क वितरण किया है और अब तक 21000 हजार मास्क वितरण कर चुके है। मास्क वितरण में मुख्य रूप से सहयोग करने वालो मैं पूनम सोलंकी,विकास भादाणी,आनंद छंगाणी, भरत मारू, रितिक भादाणी, नितिन भादाणी, सचिन मारू, नवरतन भादाणी व गोपाल भादाणी, बिरमदेव भादाणी एंव एडवोकेट शिव प्रकाश भादाणी ने घर-घर मास्क वितरण किया तथा राज्य सरकार द्वारा तय समय सीमा के बाद वितरण कार्य बंद करते हुए कल भी वार्ड 61 मैं मास्क वितरण कार्य समय सीमा व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ किया जाएगा।

