
बीकानेर: कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द और रीशेड्यूल, देखें लिस्ट






बीकानेर: कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द और रीशेड्यूल, देखें लिस्ट
बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12468, जयपुर – जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 08.05.25 को जयपुर से प्रस्थान है वह बीकानेर तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर – जैसलमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12467, जैसलमेर – जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 09.05.25 को जैसलमेर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जैसलमेर – बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14661, बाड़मेर -जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 09.05.25 को बाड़मेर से अपने निर्धारित समय 00:20 बजे के स्थान पर 06:00 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 74840, बाड़मेर – भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 09.05.25 को बाड़मेर से अपने निर्धारित समय 03:30 बजे के स्थान पर 06:30 बजे प्रस्थान करेगी।
3. गाडी संख्या 15013, जैसलमेर – काठगोदाम रेलसेवा जो दिनांक 09.05.25 को जैसलमेर से अपने निर्धारित समय 02:40 बजे के स्थान पर 07:30 बजे प्रस्थान करेगी।
रेगूलेट रेलसेवाए (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी – बाडमेर रेलसेवा दिनांक 07.05.25 को जम्मूतवी से प्रस्थान है, मार्ग मे रेगुलेट रहेगी और यह रेलसेवा बाड़मेर दिनांक 09.05.25 को 07:30 बजे तक पंहुचेगी।
2. गाडी संख्या 14087, दिल्ली – जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 08.05.25 को दिल्ली से प्रस्थान है, मार्ग मे रेगुलेट रहेगी और यह रेलसेवा जैसलमेर दिनांक 09.05.25 को 07:00 बजे तक पंहुचेगी।
3. गाडी संख्या 15014, काठगोदाम – जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 07.05.25 को काठगोदाम से प्रस्थान है, मार्ग मे रेगुलेट रहेगी और यह रेलसेवा जैसलमेर दिनांक 09.05.25 को 06:30 बजे तक पंहुचेगी।


