
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस परीक्षा का परिणाम किया जारी






अजमेर REET 2024 Result Released: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा द्वारा आधिकारिक तौर पर परिणाम जारी किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी ऑनलाइन जुड़े। इस परीक्षा में शामिल हुए लगभग 14 लाख 29 हजार 822 अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
दोनों लेवल में 50.77 प्रतिशत पास
बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि 26 और 27 फरवरी को परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें 14 लाख 29 हजार 822 अभ्यर्थी पंजीकृत थे इनमें से लेवल-1 की परीक्षा में में 3 लाख 46 हजार 625 और लेवल-2 परीक्षा में 9 लाख 68 हजार 501 अभ्यर्थी शामिल हुए। लेवल 1 में 195847, लेवल 2 में 393124 उर्तीण हुए। लेवल 1 में 632.33 और लेवल 2 में 44.69 तथा दोनों लेवल में 50.77 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की।
मार्च में जारी हुई थी आंसर-की
बताते चलें कि परिणाम की घोषणा से पहले, बोर्ड ने 25 मार्च 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिस पर 31 मार्च तक आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम आंसर की के आधार पर परिणाम तैयार किया गया। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 60 फीसदी, जबकि SC/ST/OBC/EWS वर्ग के लिए 55 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य हैं।
REET Result 2025: रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
– आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।– होमपेज पर उपलब्ध ‘REET Result 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
– अगले पेज पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।


