Gold Silver

बीकानेर: पुलिस ने चलाया अभियान, इस वजह से की होटल-ढाबों की चेकिंग

बीकानेर: पुलिस ने चलाया अभियान, इस वजह से की होटल-ढाबों की चेकिंग

बीकानेर। होटल-ढाबों व थड़ियों-खोखो की जांच के लिए रविवार को अभियान चलाया गया। सदर, जय नारायण व्यास कॉलोनी एवं बीछवाल थाना पुलिस ने संयुक्त छानबीन की। मिली जानकारी के अनुसार आर्मी एरिया के पास संचालित होटल-ढाबों, थड़ी-खोखों की जांच-पड़ताल की गई। इनमें स्थानीय व दूसरे राज्यों से आकर काम करने वालों के आधार कार्ड चेक किए। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तानियों व बांग्लादेशियों की तलाशी चल रही है। इसी के तहत बीकानेर में छानबीन शुरू की गई है।

Join Whatsapp 26