
ईडी की गिरफ्त में पूर्व मंत्री की पत्नी का निधन, मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत







ईडी की गिरफ्त में पूर्व मंत्री की पत्नी का निधन, मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत
खुलासा न्यूज़। पत्नी कौशल जोशी के निधन के बाद पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता महेश जोशी को 7 दिन के लिए अंतरिम जमानत मिली है। जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल में कौशल जोशी भर्ती थीं। सोमवार सुबह उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले के मामले में महेश जोशी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। आज (सोमवार) उनकी रिमांड अवधि खत्म हो रही थी। जोशी को पीएमएलए मामलों की विशेष अदालत में पेश किया गया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने जेल भेज दिया था।
इस दौरान सूचना मिली की महेश जोशी की पत्नी का निधन हो गया। इस पर महेश जोशी के वकील ने कोर्ट के सामने अंतरिम जमानत की अर्जी लगाई। कोर्ट ने सुनवाई की और 7 दिन की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। बताया जाता है कि पहले वह जेल जाएंगे। इसके बाद उन्हें जमानत दी जाएगी।
जेजेएम घोटाले में अब तक पीयूष जैन, पदम चंद जैन, महेश मित्तल और संजय बड़ाया की गिरफ्तारी हो चुकी है।

