प्यार के लिए प्रेमी जोड़े ने मांगी पुलिस से सुरक्षा, अलग अलग समुदाय से हैं लड़का व लड़की

प्यार के लिए प्रेमी जोड़े ने मांगी पुलिस से सुरक्षा, अलग अलग समुदाय से हैं लड़का व लड़की

प्यार के लिए प्रेमी जोड़े ने मांगी पुलिस से सुरक्षा, अलग अलग समुदाय से हैं लड़का व लड़की

खुलासा न्यूज़। एक प्रेमी जोड़े द्वारा एसपी से पुलिस सुरक्षा मांगने का मामला सोमवार को चर्चा का विषय बना रहा। जानकारी के अनुसार लड़का व लड़की अलग-अलग समुदाय से हैं। लड़की का परिवार काफी संपन्न बताया जा रहा है जबकि लड़के की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं बताई जा रही।

खास बात यह है कि लड़का पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है। इस मामले की जानकारी मिलने पर एक समुदाय के लोग सोमवार को श्री गंगानगर एसपी ऑफिस पहुंचे लेकिन मामला न्यायालय से संबंधित होने की बात कहकर उन्हें वापस लौटा दिया गया। इसके बाद एक अन्य समुदाय के लोग लड़के के गांव पहुंचे। इस मामले को लेकर यहां काफी समय तक पंचायत हुई। बताया जा रहा है कि लड़के के गांव के लोग भी इस पूरे प्रकरण के खिलाफ है।

हालांकि लड़का व लड़की दोनों बालिग हैं।  यह मामला एसपी ऑफिस, संबंधित पक्षों के गांवों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बना रहा। लोगों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में यह मामला और गर्मा सकता है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |