
पंखा ठीक करते समय अचानक से करंट लगने से युवक की हुई मौत







बीकानेर। पंखा ठीक करते समय अचानक से करंट लग जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के पास 19 अप्रैल की रात की है। इस सम्बंध में मृतक की पत्नी हल्की ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थिया ने बताया कि पति-पत्नी घर पर खाना खाकर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक से पंखा खराब हो गया और उसका पति जिठठूलाल पंखा सही करने के लिए गया। पंखा सही करते समय करंट लग गया। जिससे वह बेहोश हो गया और अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


