
मास्क पहनो इंडिया मुहिम के तहत बांटे सत्रह हजार मास्क





बीकानेर। मास्क पहनो इंडिया मुहिम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा 1 करोड़ मास्क का वितरण देशभर में किया जाएगा। इसी कड़ी मेंं राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरुण व्यास के नेतृत्व में बीकानेर मेंं विगत 17 दिन से अनवरत विभिन्न वार्डो में घर-घर मास्क वितरण का कार्य करते हुए 17000 से अधिक मास्क का वितरण किया जा चुका है। इस अवसर पर युवा नेता अरुण व्यास ने बताया कि मास्क की अनिवार्यता व उपयोगिता के कारण आमजन तक इसे घर-घर पहुचाने का बीड़ा युवा कांग्रेस द्वारा उठाया गया है,जिसके तहत बीकानेर में पहले चरण मेंं 25000 मास्क वितरित किये जायेंगे। मास्क वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सक्रिय भूमिका निभाने वालों मेंं युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व पार्षद प्रफुल हटिला,जिला महासचिव रविकांत वाल्मीकि,पश्चिम महासचिव जितेन्द्र बिस्सा,महिला कांग्रेस की आशा देवी स्वामी, पार्षद दुर्गादास छंगाणी,युवा कांग्रेस के नरनारायण स्वामी,अनिरुद्ध पुरोहित,गर्वित व्यास,आशुतोष स्वामी, रूपचंद गहलोत,आसिफ पठान,रणविजय बोहरा,राजा जोशी, प्रवीण,अविनाश,मुरली,गिरिराज चौधरी,अमित कालरा, तरुण खत्री, भवानी आसेरी, विकास चांवरिया, हरीश सोनी आदि ने अपने-अपने वार्डो मैं मास्क वितरण कार्य मैं सहयोग किया है।

