
शेयर मार्केट के साथ सोना-चांदी भी धड़ाम, एक दिन में सोने की कीमत में हुई बड़ी गिरावट





खुलासा न्यूज नेटवर्क। शेयर मार्केट में 7 अप्रैल को 2200 अंक से ज्यादा की गिरावट के बीच सोने और चांदी के दाम भी गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1929 गिरकर ₹89,085 पर आ गया। दिन के कारोबार में इसमें 2600 रुपए से ज्यादा की गिरावट थी, जिसमें बाद में करीब 700 रिकवरी हुई। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹91014 थी। एक किलो चांदी की कीमत ₹2,518 गिरकर ₹90,392 प्रति किलो हो गई है। इसमें भी करीब 1400 रुपए की रिकवरी हुई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹92,910 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का ऑल टाइम हाई बनाया था।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |