
बीकानेर: पतंग लूटते समय करंट की चपेट में आए बालक और महिला






बीकानेर: पतंग लूटते समय करंट की चपेट में आए बालक और महिला
बीकानेर। लूणकरनसर तहसील के डूडीवाली गांव में पतंग लूटते एक बालक व महिला करंट की चपेट में आ गए, जिससे दोनों झुलस गए। डूडीवाली गांव में शुक्रवार को 12 वर्षीय राजेन्द्र पतंग लूट रहा था। इस दौरान डोर बिजली की तारों से टकरा गई, जिससे उसे करंट लग गया। राजेन्द्र चीखा, तो पास में खड़ी उसकी बुआ रामी दौड़ कर वहां पहुंची और उसे मांझे से दूर किया, जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गई। राजेन्द्र व रामी को परिजन पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर आए, जहां उनका उपचार किया गया। राजेन्द्र के दोनों हाथ झुलस गए। आशंका है कि पतंग की डोर में तांबे की मिलावट थी, जिससे उसमें करंट प्रवाहित हो गया।

