Gold Silver

55 वर्षीय महिला का शव पानी की डिग्गी में मिला, पुलिस पहुंची मौके पर

55 वर्षीय महिला का शव पानी की डिग्गी में मिला, पुलिस पहुंची मौके पर
बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में एक अधेड़ महिला का शव पानी की डिग्गी में मिलने से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब एक बजे थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहु ंची। पुलिस को पेमासर गांव में बनी पानी की डिग्गी में ५५ महिला का शव मिला है। मृतक की पहचान प्रेम कंवर के रूप में हुई है। जो इसी गांव की निवासी थी। पुलिस ने शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। इसको लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस गांव में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Join Whatsapp 26