Gold Silver

बीकानेर की कृष्णा भाटिया का चंढीगढ़ में हुआ सम्मान, पंजाब राज्यपाल गुलाबचंद कटारियों के हाथों मिला सम्मान

बीकानेर। महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में काम करने वाली संस्थान द्वारा शुक्रवार को चंडीगढ़ में ‘स्त्री सामथ्र्यÓ कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम सीईओ नवजीवन ग्रुप एंड चैयरपर्सन नेशनल यूनिटी एंड सिक्योरिटी कौन्सिल डॉ. मोनिका बी सूद द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया उपस्थित रहे। जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें मॉटिवेट किया। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ निवासी कृष्णा भाटिया का भी डॉ. मोनिका बी सूद व राज्यपाल गुलाब चंद कटारियों के हाथों सम्मान मिला। भाटिया पिछले लंबे समय से महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में नि:स्वार्थ भाव से काम कर रही हैं।
बता दें कि महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, अधिकारों और नए कानूनों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित सुरक्षा सखी संवाद पंखवाड़ा में कृष्णा भाटिया के उत्कृष्ट कार्य को बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान द्वारा सम्मानित किया गया था। सामाजिक कार्य में कृष्णा भाटिया का समर्पण, समाज के प्रति योगदान, मेहनत और लगन अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोता है।

Join Whatsapp 26