
म्यांमार में भूकंप से 10 हजार से अधिक लोगो के मरने की आशंका, 30 मंजिला इमारत गिरी, देखे वीडियो






म्यांमार में भूकंप से 10 हजार से अधिक लोगो के मरने की आशंका, 30 मंजिला इमारत गिरी, देखे वीडियो
खुलासा न्यूज़। म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप में मौत का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है। यह आशंका यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने जताई है। भूकंप के झटके थाईलैंड, बांग्लादेश, चीन और भारत तक महसूस किए गए। रॉयटर्स के मुताबिक म्यांमार की सैन्य सरकार ने कहा है कि मरने वालों का आंकड़ा एक हजार को पार कर गया है, जबकि 2300 से ज्यादा लोग घायल हैं। उधर, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक 30 मंजिला इमारत गिर गई है। इसमें 10 लोगों की मौत हुई है। म्यांमार में शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। म्यांमार और थाईलैंड में यह 200 साल का सबसे बड़ा भूकंप है। भारी तबाही के चलते म्यांमार के 6 राज्यों और पूरे थाईलैंड में इमरजेंसी लगा दी गई है।
थाईलैंड में इमारत के मलबे से 10 लोगों के शव निकाले गए
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भूकंप के बाद एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई थी। इसमें से अब तक 10 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। बैंकॉक के डिप्टी गवर्नर ने बताया तीन निर्माणाधीन इमारतों से 101 लोग लापता हैं। यह इमारत बैंकॉक के चतुचक इलाके में थी। इसे थाईलैंड के ऑडिटर जनरल के ऑफिस के लिए बनाया जा रहा था। यह इमारत निर्माण के अंतिम चरण में थी, जिसके चलते इसमें कई मजदूर काम कर रहे थे। यह 30 मंजिला इमारत एक निजी कंपनी बना रही थी।
सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि इस बिल्डिंग के निर्माण का ठेका चाइनीज कंपनी के पास था। हालांकि थाई अधिकारियों ने भी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है कि ठेकेदार कौन था।


