
महिला के साथ छेड़छाड कर लूटपाट की






महिला के साथ छेड़छाड कर लूटपाट की
बीकानेर। दंतौर थाने में छेड़छाड़ करने तथा गहने छीनने के आरोप में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। परिवादिया दंतौर ने थाने में मामला दर्ज करवाया कि 11 मार्च की रात्रि को वह और उसका पुत्र आशिक अली घर में सो रहे थे। रात्रि 12.30 बजे पठान खां पुत्र नूरमोहमद, रमजान पुत्र नूरमोहमद, मुनीर खां पुत्र अल्लाबसाया निवासी दंतौर उनके घर की छत से कमरे में आ गए और हमला कर दिया। तीनों ने परिवादियों के साथ छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। आरोपी उसका सोने का डोरा व सोने का झुमका भी छीन कर ले गए। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान हेडकांस्टेबल राजेन्द्र कुमार को सौंपा गया है।


