Gold Silver

बीकानेर: जिनके बकाया है यूडी टैक्स, वह संपत्तियां निगम करेगा सीज

बीकानेर: जिनके बकाया है यूडी टैक्स, वह संपत्तियां निगम करेगा सीज

बीकानेर। चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति होते-होते नगर निगम नगरीय विकास कर की वसूली को लेकर अधिक सतर्क हो गया है। एक ओर जहां बकाया यूडी टैक्स पर संपत्ति मालिकों को नोटिस भेजे जा रहे है, वहीं निगम दल मौके पर पहुंचकर यूडी टैक्स की वसूली में जुटा हुआ है। शुक्रवार तक निगम करीब साढ़े करोड़ रुपए यूडी टैक्स के रूप में वसूल चुका है। यह राशि गत वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए अधिक है। निगम आयुक्त मयंक मनीष ने बताया कि बकाया राशि जमा नहीं करवाने वाले संपत्ति मालिकों की संबंधित संपत्तियों को सीज करने के आदेश निगम अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। अगले सप्ताह कई संपत्तियों को सीज करने की कार्यवाही की जाएगी।

Join Whatsapp 26