
ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी






ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी
बीकानेर मण्डल पर रेवाडी-हिसार रेलखंड के मनहेरू एवं भिवानी जं. स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 59632, रेवाडी-हिसार रेलसेवा दिनांक 21.04.25 से 10.05.25 तक (20 ट्रिप) रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 59631, हिसार-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 22.04.25 से 11.05.25 तक (20 ट्रिप) रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 14117, प्रयागराज जं.-भिवानी रेलसेवा दिनांक 01.05.25 से 08.05.25 तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 14118, भिवानी-प्रयागराज जं. रेलसेवा दिनांक 30.04.25 से 07.05.25 तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 14117, प्रयागराज-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 21.04.25 से 30.04.25 (09 ट्रिप) एवं 09.05.25 से 11.05.25 तक (03 ट्रिप) प्रयागराज से प्रस्थान करेगी वह भिवानी सिटी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी सिटी-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 07.05.25 तक (16 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक-शकूरबस्ती-दिल्ली होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी, रोहतक व झज्जर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाडी संख्या 14030, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 07.05.25 तक (16 ट्रिप) मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-शकूरबस्ती-रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झज्जर, रोहतक व भिवानी सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाडी संख्या 12555, गोरखपुर – बठिण्डा रेलसेवा जो दिनांक 21.04.25 से 25.04.25 एवं 04.05.25 से 10.05.25 तक गोरखपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाडी संख्या 12556, बठिण्डा – गोरखपुर रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 26.04.25 एवं 05.05.25 से 11.05.25 तक बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग हिसार- भिवानी बाईपास-रोहतक होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी। (2) पूर्व में जारी विज्ञप्ति के अनुसार गाडी संख्या 12555 गोरखपुर-बठिंडा रेलसेवा गोरखपुर से दिनांक 26.03.25 से 03.05.25 तक एवं गाडी संख्या 12556 बठिंडा- गोरखपुर रेलसेवा बठिंडा से दिनांक 27.04.25 से 04.05.25 तक रद्द रहेगी।


