
जानें होलिका दहन व माला घोळाई का श्रेष्ठ मुहूर्त






खुलासा न्यूज, बीकानेर। फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि पर 13 मार्च को होलिका दहन होगा। पंडितों के अनुसार होलिका दहन का मुहूर्त रात को 11 बजकर 28 मिनट से 12 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। 14 तारीख को लोग रंगोत्सव मनाएंगे। शहर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन होगा। जिसके लिए सवेरे से ही महिलाएं होलिका की पूजन कर सुख समृद्धि की कामना करेंगी। वहीं, होली पर्व पर भाईयों की लंबी उम्र व सलामती के लिए होने वाली रस्म माला घोळाई इस बार 13 मार्च को सुबह 10:36 तक चतुर्दशी तिथि रहेगी। जिसके चलते दोपहर एक बजे के बाद माला घोळाई श्रेष्ठ है।


