
25 वर्षीय बहु ने ससुर पर लगाया जबरन दुष्कर्म करने का आरोप






25 वर्षीय बहु ने ससुर पर लगाया जबरन दुष्कर्म करने का आरोप
खुलासा न्यूज़। अनूपगढ़ के घडसाना थाना क्षेत्र में 25 साल की विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में इस्तगासा दर्ज कराया है। पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी 13 मई 2020 को घडसाना थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पहले सब सही था। 17 दिसंबर 2024 को वह घर पर अकेली थी, तब उसके ससुर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी, लेकिन उसके पति ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद 8 जनवरी 2025 उसका ससुर एक अन्य व्यक्ति के साथ घर आया। वह व्यक्ति घर के बाहर खड़ा रहा और ससुर ने फिर से महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीडि़ता के शोर मचाने पर एक रिश्तेदार मौके पर पहुंचा। इसके बाद ससुर और उसके साथ आया व्यक्ति वहां से फरार हो गए। फिलहाल, घड़साना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


