
रात को घर में घुसकर अकेली महिला से दुष्कर्म, मारपीट करने भी आरोप






बीकानेर। जिले के नोखा थाने क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने दुष्कर्म और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। मंगलवार रात को मुकदमा दर्ज किया गया। पीडि़ता के अनुसार, 21 फरवरी 2025 को वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी चुपके से उसके घर में घुस आया। जब महिला सोने के लिए बिस्तर पर गई, तब आरोपी ने उसका मुंह हाथ और ओढऩी से दबाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। अगले दिन 22 फरवरी को आरोपी अपनी मां, भाई, भाभी और पिता के साथ पीडि़ता के घर पहुंचा। उन्होंने महिला पर आरोप लगाया कि वह उनके बेटे पर झूठा इल्जाम लगा रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने महिला को वैश्या कहकर अपमानित किया और लाठी-घूंसों से मारपीट की। पीडि़ता ने बताया कि वह किसी तरह उनसे बचकर थाने पहुंची। लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब जिला पुलिस के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।


