
महिलाओं-लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को किया गिरफ्तार





खुलासा न्यूज, बीकानेर। महिलाओं-लड़कियों से छेड़छाड़ व छिंटाकाशी करने के आरोप में पांचू पुलिस ने एक मनचले को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन गरिमा अभियान के तहत की। पुलिस के अनुसार अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राईटस एवं एएचटी राज. जयपुर के निर्देशानुसार 01 मार्च से 15 मार्च तक राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन गरिमा के तहत शनिवार को पांचू थानाधिकारी रामकेश मीणा मय टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों बस स्टैण्ड, स्कूल, कॉलेज, लाईब्रेरी मे आने जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं के साथ छेडख़ानी, छिंटाकशी आदि घटना कारित करने वाले मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कालूराम पुत्र गणपतराम जाति नायक निवासी किशनासर को गिरफ्तार किया गया है।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |