Gold Silver

बर्फ का पहाड़ टूटा, 57 लोग फंसे, आज रात भारी बारिश की चेतावनी

बर्फ का पहाड़ टूटा, 57 लोग फंसे, आज रात भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार सुबह 8 बजे एवलांच की वजह से 57 मजदूर बर्फ में दब गए। घटना चमोली के माणा गांव में हुई। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की टीम चमोली-बद्रीनाथ हाईवे पर बर्फ हटाने का काम कर रही थी। उसी दौरान बर्फ का पहाड़ टूटा और मजदूर दब गए।
अब तक 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 41 को निकालने का काम जारी है। की टीमें मौके पर हैं। मौसम विभाग ने 28 फरवरी की देर रात तक उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।चमोली के संदीप तिवारी ने बताया कि घटनास्थल पर लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है, इसलिए हम हेलिकॉप्टर नहीं भेज पा रहे हैं। आवाजाही मुश्किल है। सैटेलाइट फोन उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए हम उनसे बातचीत भी नहीं कर पा रहे हैं। किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
रिधिमा अग्रवाल ने कमांडेंट के हवाले से बताया कि घटना बद्रीनाथ धाम के पास की है। स्ष्ठक्रस्न की एक टीम जोशीमठ से रवाना हो चुकी है। लामबगड़ में सडक़ ब्लॉक है। सेना उसे खोलने में लगी हुई है। दूसरी टीम को सहस्रधारा हेलीपैड पर अलर्ट पर रखा गया है। की ड्रोन टीम भी अलर्ट पर है। घायलों सेना अस्पताल माणा में भर्ती किया गया है।

Join Whatsapp 26