
श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने किया भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पंचारिया का स्वागत






श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने किया भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पंचारिया का स्वागत

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से सोमवार को भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का स्वागत-अभिनन्दन किया गया। समाज के अध्यक्ष मनीष लाम्बा के नेतृत्व में गणमान्य वरिष्ठ, मातृशक्ति एवं युवाओं ने सकारात्मक ऊर्जा के साथ जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का स्वागत किया। इस दौरान पंचारिया के साथ भाजयुमो नेता भवानी पाईवाल, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष मदन गोपाल सोनी, पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष जयवीर सिंह, श्याम शर्मा का भी अभिनन्दन किया। पंचारिया ने समाज में सद्भावना एवं सदाचार का आचरण करने का संदेश दिया एवं समाज में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष लाम्बा ने बताया कि समाज के प्रमुख लोगों द्वारा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का अभिनन्दन किया गया, समाज के प्रति भाजपा सदैव सकारात्मक रही है
और समाज भी भाजपा के साथ सदैव रहा है। उन्होंने समाज की अधिकांश मांगों को पूरा करवाने पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल का भी आभार जताया।
कार्यक्रम में शश्याम मौसूण, शिवनारायण मौसूण, नारायण मांडन, मांगीलाल कुकरा, महेश कुकरा, मूलचंद बामलवा, मनोज कुमार डावर विजयराज डांवर, मुरली मौसूण, राम शैरी, लोकेश सोनी, अशोक मौसूण, नरसी मौसूण, झवर कोलायत,
रामनिवास सोनी, सूरज सोनी, राजू अक्कासर, शंकरलाल डांवर, शंकर लावट, सोहनलाल, मजीदन चौहान, निर्मला सोनी, भैरूलाल मौसूण, सुशीला सोनी, सुमन सोनी, आरती सोनी, पुष्पा सोनी, शोभा सोनी, सत्यनारायण सोनी, राजेंद्र सोनी, रमेश सोनी, प्रेम कुमार, राजेंद्र लाम्बा, रमेश लाम्बा, जयराज, अश्विनी, गोविंद, रोहित, कार्तिक, सुनील, रवि कुकरा एवं श्री मैढ़ क्षत्रिय समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


