राजपुरोहित गौशाला संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

राजपुरोहित गौशाला संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

बीकानेर। गौशाला संघ आमसभा का आयोजन संरक्षक मंडल के संत रघुवर दास महाराज,बाल संत भोले बाबा महाराज, संत सोमगिरी महाराज,सुखदेव महाराज गडियाला के पावन सानिध्य में संघ के अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार जोशी ने बताया कि सूरजमाल सिंह नीमराणा को पुन:अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। ऑनलाइन हुए इस चुनाव में संगठन के 150 गौशालाओं के संचालको ने भाग लिया। चुनाव संगठन के परामर्श मंडल के रतनलाल पुगलिया,सुखदेव महाराज,सुखदेव सिंह राजपुरोहित,सत्यनारायण राठी, राजाराम धारणिया,प्रयाग चांडक,भीवंराज डूडी, हरि भाई राठी पांचू व प्रयागराज चांडक केसरदेसर जाटान साक्षी रहे।चुनाव अधिकारी सत्यनारायण स्वामी डूंगरगढ़ ने बताया कि नीमराणा का कार्यकाल आगामी 2023 तक रहेगा।

Join Whatsapp 26