
बीकानेर ब्रेकिंग: भाजपा ने की शहर जिला अध्यक्ष की घोषणा, इस नाम पर लगाई मोहर






बीकानेर ब्रेकिंग: भाजपा ने की शहर जिला अध्यक्ष की घोषणा, इस नाम पर लगाई मोहर
खुलासा न्यूज़। बीकानेर भाजपा संगठन में नए शहर जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही चर्चाओं के बीच आज सुमन छाजेड़ को शहर जिला अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष की घोषणा दशरथ सिंह शेखावत बीकानेर संभाग प्रभारी ने की
महिला नेतृत्व को प्राथमिकता
इस बार भाजपा नेतृत्व ने संभाग स्तर पर महिलाओं को संगठन में महत्वपूर्ण पद देने का फैसला किया है। इसी के तहत बीकानेर शहर अध्यक्ष पद के लिए सुमन छाजेड़ को शहर जिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया। पहले इस पद के लिए सात नामों पर विचार किया गया था, जिनमें से अंतिम रूप से सुमन छाजेड़ और महावीर रांका और मोहन सुराणा के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी।


