Gold Silver

बीकानेर से दिल्ली का सफर होगा आसान, पढ़े ये खास खबर

बीकानेर से दिल्ली का सफर होगा आसान, पढ़े ये खास खबर

बीकानेर। हवाई यात्रियों के लिए 7 फरवरी से एक नई सौगात मिलने जा रही है। इंडिगो एयरलाइन की बीकानेर-दिल्ली के बीच नियमित उड़ान सेवा शुरू हो रही है। इससे दिल्ली की हवाई यात्रा न केवल सुगम होगी, बल्कि यात्रियों को अधिक विकल्प भी मिलेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी समारोह में शिरकत करेंगे। इंडिगो की नियमित उड़ान के शुरू होने से बीकानेरवासियों के लिए हवाई सफर अब और आसान हो जाएगा। यह सेवा व्यापार, पर्यटन और उद्योगों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और बीकानेर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। यात्रियों को अब अधिक सुविधाएं मिलेंगी और बीकानेर की हवाई सेवाओं का नया युग शुरू होगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और अर्जुन राम मेघवाल सुबह 8:25 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होकर 9:45 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। इंडिगो फर्स्ट फ्लाइट सेरेमनी में शामिल होंगे और फिर वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

उड़ान का समय और संख्या

बीकानेर से दिल्ली – फ्लाइट संख्या 6E-7443, सुबह 10:05 बजे रवाना होगी और 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
दिल्ली से बीकानेर – फ्लाइट संख्या 6E-7442, सुबह 8:25 बजे रवाना होगी और 9:45 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

Join Whatsapp 26