
बीकानेर के प्रसिद्ध खनन व्यवसायी का निधन







खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर के प्रसिद्ध खनन व्यवसायी सुमेरमल दफ्तरी का आज निधन हो गया। जानकारी के अनुसार दफ्तरी का दिल्ली मेदांता अस्पताल में ईलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ब्रेम हेमरेज हुआ था। ऐसे में उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका निधन हो गया। बता दें कि दफ्तरी के निधन पर बीकानेर कई उद्योगपतियों ने संवेदना जताई है।


