
दीवार ढहने से एक युवक की मौत





बीकानेर। जिले के गंगाशहर थाना क्षेत्र में दीवार ढहने पर इसके नीचे दब जाने से एक जने की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुजानदेसर में दीवार ढहने से दब गया। जिसे तुरंत परिजन पीबीएम ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक 19 वर्षीय मानसिंह पुत्र गोपाल सिंह बताया जा रहा है।




