
बीकानेर के एन.सी.सी प्रतिभागीयो का दिल्ली में गणतन्त्र दिवस परेड भाग लेकर आगमन पर हुआ स्वागत






खुलासा न्यूज़। आज दिनांक 2-2-25 को गौरव सैनानी एशोसिएसन बीकाणा के अध्यक्ष श्री कर्नल हेम सिंह शेखावत ने अपने निवास स्थान तुलशी सर्कल, सादुल कॉलोनी के द्वारा 76 वे को गणतन्त्र दिवस पर बीकानेर के एन.सी.सी प्रतिभागी विश्वजीत सिंह राठौड़, अरविद सिंह शेखावत जो कि गणतन्त्र दिवस की परेड दिल्ली में भाग लेकर बीकानेर आगमन पर उनका अभिन्दनन् व प्रोत्साहित किया गया।
इसके साथ घुडसवारी में गोल्ड मेडल जीत कर एन.सी.सी कैंडिडेट अंश करणावत का भी अभिनन्दन किया गया। इस उपलक्ष्य मे गौरव सैनानी के सदस्य मेंजर गोविन्द सिंह, सुबेदार भोजराज सिंह, सुबेदार किशन सिंह, अर्जुन सिंह, नगेन्द्र सिह, एनसीसी कैंडिडेट गौरखी शेखावत, काजल सिंह, दमयन्ति सिंह, महिपाल सिंह भारी मौजूद रहे। महिपाल सिंह भाटी ने उत्सावर्धक कविता सुनाई। कार्यक्रम का संचालन भगवन सिंह भदौरिया द्वारा किया गया।


