
बीकानेर : पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार





खुलासा न्यूज़, बीकानेर। दुष्कर्म के मामले में नोखा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाने के सीआई अरविन्द सिंह शेखावत ने बताया कि इस मामले में सोवा गांव निवासी सहीराम नायक को गिरफ्तार किया है। कल आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बता दें कि मामले की जांच सीआई अरविन्द सिंह शेखावत खुद कर रहे है।




