बडी खबर: पटवारियों की हड़ताल खत्म, बाद लौटे काम पर, किसानों को मिली राहत

बडी खबर: पटवारियों की हड़ताल खत्म, बाद लौटे काम पर, किसानों को मिली राहत

बडी खबर: पटवारियों की हड़ताल खत्म, बाद लौटे काम पर, किसानों को मिली राहत
बीकानेर। राजस्थान में 18 दिनों से चल रही पटवारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। प्रदेशभर के पटवारी शुक्रवार को वापस काम पर लौट आए, जिससे किसानों और आमजन को बड़ी राहत मिली है।राजस्थान पटवार संघ द्वारा 9 सूत्री मांगों को लेकर 13 जनवरी से हड़ताल की जा रही थी। इस दौरान राजस्व कार्य ठप पड़ गए थे, जिससे किसानों और ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।गुरुवार को राजस्थान सरकार और पटवार संघ के पदाधिकारियों के बीच सफल वार्ता हुई, जिसके बाद संघ ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया। पटवारियों के काम पर लौटने से नामांतरण, खसरा-खतौनी, फसल गिरदावरी समेत अन्य राजस्व कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे।

Join Whatsapp 26