
बाबा निराला बन लौटे बॉबी देओल, ‘आश्रम 3’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज






खुलासा न्यूज़। बॉबी देओल की आश्रम वेब सीरीज को फैंस ने भरपूर प्यार दिया था। इसके सभी सीजन सुपरहिट साबित हुए थे। फैंस आश्रम 3 के पार्ट 2 का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है। एमएक्स प्लेयर ने आश्रम 3 के दूसरे पार्ट का टीजर जारी कर दिया है। जैसे ही टीजर रिलीज हुआ सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। हर कोई इसकी रिलीज डेट की बात कर रहा है। नए पार्ट में बाबा निराला दुबले-पतले, भयानक बाबा निराला के रोल में नजर आने वाले हैं। साथ ही युवा महिलाओं को अपना शिकार भी बनाते दिखेंगे। जारी किए गए टीजर में दिखाया गया है कि पकड़े जाने के बाद भी बाबा निराला ने नया शिकार ढूंढ निकाला है। वह नए शिकार की तलाश में हैं, लेकिन वह शिकार उनके लिए बहुत मुश्किल हो सकता है। वहीं, नया सीजन भी धमाकेदार होगा।
आश्रम 3 के पार्ट 2 का टीजर हुआ जारी
टीजर की शुरुआत में बाबा निराला के किरदार में बॉबी देओल अपने भक्तों को प्रवचन देते हुए नजर आ रहे हैं और कहते हैं कि सच्चा गुरू वो है जो भक्तों को समर्पित हो और सच्चा भक्त वो है जो मोह माया के जंजाल से निकलकर अपने गुरु की शरण में समर्पित हो जाए। टीजर में ही बाबा निराला का दुष्ट रूप दिखाया गया है, खूब गोलियां भी चलती हैं और साजिशों का जाल भी बुना जाता नजर आ रहा है। ओवरऑल टीजर जबरदस्त है और इसे देखने के बाद फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


