प्रवासियों को मिली अनुमति,बोर्डर पर हो रहे परेशान

प्रवासियों को मिली अनुमति,बोर्डर पर हो रहे परेशान

बीकानेर। एक ओर तो राज्य सरकार प्रवासियों को घर वापसी की कवायद में जुटी है। जिसके प्रवास करने वाले राज्यों व जिलों के सक्षम अधिकारियों से अनुमति लेने के भी आदेश पूर्व में जारी कर रखे थे। किन्तु अब बुधवार देर रात को राजस्थान की सीमाओं की सील करने के बाद अलग अलग राज्यों से रवाना हुए प्रवासियों को खासी परेशानी हो रही है। ऐसे में रवानगी ले चुके प्रवासी अनेक राज्यों की सीमाओं के बाहर फंस गये है। सीमाओं के सील होने के चलते राज्यों प्रवेश द्वार पर लंबी लंबी कतारे लग गई है और जाम में फंसे प्रवासियों के सामने इस गर्मी में दिक्कतें हो रही है।
आदेश से पहले ही ले चुके है अनुमति
जानकारी मिली है कि बुधवार देर रात से एक आवश्क बैठक कर सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में प्रवेश करने वाले राज्यों की सीमाओं को सील कर दिया था। परन्तु राजस्थान सरकार के इस फैसले से पहले ही अनेक प्रवासियों ने रह रहे सक्षम अधिकारियों से अनुमति लेकर अगले दिन रवानगी कर ली या करने की तैयारी कर रहे है। किन्तु अब ऐसे प्रवासियों के लिये अपनी जन्मस्थली पर आना टेढ़ी खीर बन गया है। सूरत निवासी गोपाल सारड़ा बताते है कि अनुमति लिये तीन दिन से ज्यादा हो गये। लेकिन अब बीकानेर आना मुश्किल भरा सफर साबित हो रहा है। वहीं महाराष्ट्र निवासी राज चौधरी बताते है कि उनको स्थानीय प्रशासन ने जाने की निर्धारित एडवाइजरी के आधार पर अनुमति दे दी। पर अब सीमाओं के सील होने की खबर ने दुविधा में डाल दिया। दिल्ली निवासी महेन्द्र का कहना है कि राजस्थान सरकार को चाहिए की वे अनुमति प्राप्त प्रवासियों को उनके जिले में पहुंचाने की पहल करें।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |