जिले में यहां हिरण शिकार : मृत अवस्था में हिरण मिलने के बाद वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश

जिले में यहां हिरण शिकार : मृत अवस्था में हिरण मिलने के बाद वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश

खुलासा न्यूज, बीकानेर। भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर हिरण शिकार का मामला सामने आया है। सुबह खाजुवाला कस्बे के गुलुवाली वन्य क्षेत्र में हुए शिकार के बाद वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश नजर आया। जिन्होंने शिकारियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। उधर, मृत हिरण का वेटरनरी डॉक्टर पोस्टमार्टम करवाया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह गुलूवाली वन्य क्षेत्र में हिरण शिकार हुआ। इस दौरान हिरण के शरीर पर कई वार किए गए। शिकार की सूचना मिलते ही वन्य जीव प्रेमी मौके पर पहुंच गए। वन विभाग के एसीएफ सूर्यप्रताप सिंह, रेंजर रविंद्र सिंह, भेरवेंद्र सिंह आदि मौके पर पहुंचे। मृत हिरण का पशु चिकित्सालय में गठित बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। शिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। वन अधिकारी शिकारियों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ जगह दबिश भी दी गई।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |