नेपाल में फहराया तिरंगा, बीकानेर के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन

नेपाल में फहराया तिरंगा, बीकानेर के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन

नेपाल में फहराया तिरंगा, बीकानेर के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन

पोखरा, नेपाल। 28 से 30 दिसंबर तक आयोजित इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बीकानेर के तीरंदाजों ने देश का नाम रोशन किया। सार्दुल क्लब के तत्वावधान में 720 आर्चरी अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पदक भारत की झोली में डाले।

प्रतियोगिता में विहान खत्री, भाविक खत्री, मुकुल प्रजापत और गौरवादित्य सिंह राठौड़ ने अलग-अलग श्रेणियों में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीते। वहीं, गौरांग भोजक और नैतिक प्रजापत ने रजत पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया।

सार्दुल क्लब के सचिव हनुमान सिंह राठौड़, अध्यक्ष तेज अरोड़ा, तीरंदाजी अध्यक्ष अजय सिंह भटनागर और सचिव राजेंद्र स्वामी ने इन विजेता तीरंदाजों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा की।

यह उपलब्धि बीकानेर और देश के लिए गर्व का क्षण है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |