
मां के साथ थे अवैध संबंध मेरे साथ जबरन किया दुष्कर्म







मां के साथ थे अवैध संबंध मेरे साथ जबरन किया दुष्कर्म
बीकानेर। नाबालिग को डरा-धमका कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता ने अपने पिता के साथ थाने जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने बताया कि उसकी माता के आरोपी के साथ अवैध संबंध हैं। आरोपी उस पर भी बुरी नजर रखने लगा। एक दिन आरोपी व उसकी माता ने उसे जबरन एक कमरे में बंद कर दिया। इस दरयान आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। पीडि़ता ने शोर मचाया, तो वह घबरा गया और कमरे से बाहर चला गया। शनिवार को आरोपी फिर उसके घर आया और बलात्कार किया। पीडि़ता की माता ने आरोपी का ही साथ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


