Gold Silver

कल नोखा बंद का आह्वान, जानें क्या है मामला

खुलासा न्यूज, बीकानेर। पुल को लेकर नोखा में चल रहा आंदोलन अब तेज होता नजर आ रहा है। आंदोलन के बीच नोखा बंद का आव्हान किया गया है। मगनाराम केड़ली के अनुसार कल नोखा कस्बा बंद बुलाया गया है। दरअसल, नवेली गेट के पास टी आकार के पुल बनाने को लेकर विरोध जारी है। इसी विरोध के चलते कल बंद बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि इस बंद को व्यापारियों और कई सामाजिक संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है। दरअसल संघर्ष समिति के बैनर तले नोखा कस्बे में बन रहे टी आकार के पुल के विरोध में पिछले 12 दिनों से विरोध किया जा रहा था। इस दौरान कई बार वार्ता हुई, लेकिन वार्ताओं में सहमति नहीं बन पायी। जिसके बाद अब नोखा बंद बुलाया गया है। संघर्ष समिति की मुख्य मांग है कि महाराजा गंगासिंह जी द्वारा बनाए गए नक्शे के अनुरूप निर्माण किया जाए और मास्टर प्लान के नियमों की मांग पूर्णतया मानी जाए। कल बुलाए गए बंद को लेकर पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

Join Whatsapp 26