बीकानेर: शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का हुआ निधन

बीकानेर: शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का हुआ निधन

खुलासा न्यूज़। बीकानेर शहर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीलाल व्यास उर्फ श्रीभा के निधन की खबर आई है। जानकारी के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके कारण उनका निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा रताणी व्यासों के चौक से शुरू होगी।

श्रीभा के निधन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, अरुण व्यास, पार्षद शिवशंकर बिस्सा, और संगठन महामंत्री नितिन वत्सस सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्रीलाल व्यास लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे और संगठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनके निधन से पार्टी और क्षेत्र में एक बड़ी क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |