
जवान ने पाक बॉर्डर पर खुद को गोली मारी,हेड कॉन्स्टेबल की सुसाइड से हडक़ंप






जवान ने पाक बॉर्डर पर खुद को गोली मारी,हेड कॉन्स्टेबल की सुसाइड से हडक़ंप
जैसलमेर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर क्चस्स्न के हेड कॉन्स्टेबल ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मृतक कृष्ण कुमार (44) होशियारपुर (पंजाब) के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार 173वीं बटालियन के कृष्ण कुमार शाहगढ़ एरिया में भानु सीमा चौकी पर पोस्टेड थे। वे 24 साल से क्चस्स्न में थे। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है।
शाहगढ़ थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया कि सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के शव को रामगढ़ हॉस्पिटल में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।


