
महाजन फायरिंग रेंज ब्लास्ट घायल हुए जवान का निधन, इसी हादसे में अब तक तीन सैनिकों का निधन






खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान ब्लास्ट में घायल सेना के जवान की भी मौत हो गई। जवान को गंभीर हालत में सूरतगढ़ के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें चंडीगढ़ के मिलिट्री हॉस्पिटल रेफर किया गया था। बता दें कि फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में युद्धाभ्यास के दौरान बुधवार को हुए ब्लास्ट में 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 4 दिन में 2 हादसे हुए हैं। इनमें 4 जवानों की मौत हुई है।
ड़ीसा के रहने वाले ड्राइवर ईश्वर तालिया (33) ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चंडीगढ़ मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके शव को चंडीगढ़ से ही उड़ीसा भेजा गया है। जवान की मौत की सूचना महाजन पुलिस को दी गई है। बता दें कि हादसा फायरिंग रेंज के चार्ली सेंटर पर हुआ था, जहां सैन्य अभ्यास चल रहा था। बुधवार सुबह (19 दिसंबर) तोप से फायर करते वक्त अचानक ब्लास्ट हुआ। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशुतोष मिश्रा निवासी देवरिया (उत्तर प्रदेश) और गनर जितेंद्र सिंह निवासी दौसा (राजस्थान) और ईश्वर तालिया निवासी उड़ीसा इसकी चपेट में आ गए थे। हेड कॉन्स्टेबल आशुतोष मिश्रा और गनर जितेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि ईश्वर तालिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका आज ईलाज के दौरान निधन हो गया।


