
जरूरतमंदों के लिये राजू का मास्टर स्ट्रोक





बीकानेर। कोरोना को लेकर जरूरतमंदों के लिये हांलाकि जिला प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से खासे प्रयास किये जा रहे है। अनेक भामाशाहों की ओर से भी जिला प्रशासन की मदद से राहत किटों का वितरण भी किया जा रहा है। किन्तु अनेक वार्डों में बीएलओ व पाषर्दों की मिलीभगती के चलते कई वार्डों में जरूरतमंदों का किटों का वितरण नहीं हो सका। ऐसा ही एक वा क्या वार्ड 79 में सामने आया। जब एक जरूरतमंद वृद्वा को किसी भी प्रकार से राहत किट नहीं मिली तो वह वार्ड के लोगों से मदद की गुहार लगाती दिखी। इस बीच पूर्व पार्षद प्रेमरतन जोशी के पुत्र राजकुमार जोशी को यह वृद्वा मिली और उसने आपबीती सुनाई। जिससे दु:खी राजकुमार जोशी (मास्टर) ने स्वयं के खर्च से न केवल वृद्वा को जरूरत का रसद सामान दिलाया। बल्कि उस क्षेत्र के चार पांच जरूरतमंद परिवारों की भी मदद की। जोशी ने तय किया है कि वे शहर में ऐसे परिवारों की तलाश कर उनको रसद किट प्रदान करेंगे। जोशी का कहना है कि जिला प्रशासन की मॉनिटरिंग के अभाव के चलते ऐसे जरूरतमंदों की बजाय अन्य को लाभ मिल गया। जबकि शहर भर में बीएलओ द्वारा गड़बड़ी की शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसका नतीजा है कि इस वृद्वा जैसे अनेक परिवार आज राहत की आस लगाएं संघर्ष कर रहे है।

